19 साल की उम्र में शादी, 21 साल में पिता बने, घर चलाने के लिए ट्यूशन पढ़ाया और चौथे प्रयास में NEET में हासिल किए 605 अंक। ❤️🩺
गोरखपुर के 23 वर्षीय विशाल तिवारी की कहानी हर उस छात्र के लिए प्रेरणा है, जो कठिन परिस्थितियों के बीच भी अपने सपनों को जिंदा रखे हुए है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक ऑटो चालक के बेटे विशाल ने चार प्रयासों के बाद NEET UG 2026 में 720 में से 605 अंक हासिल कर मेडिकल कॉलेज में प्रवेश का सपना पूरा किया।
आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण 12वीं के बाद शुरुआती दो वर्षों तक उन्होंने Self Study के जरिए तैयारी की। बाद में उनके माता-पिता ने कर्ज लेकर उन्हें कोचिंग दिलाई।
इसी संघर्ष के बीच महज 19 साल की उम्र में विशाल की शादी हुई और 21 साल की उम्र में वह पिता भी बन गए। जिम्मेदारियां बढ़ीं, लेकिन डॉक्टर बनने का सपना नहीं बदला।
घर के खर्च में मदद करने के लिए वह शाम को बच्चों को ट्यूशन पढ़ाते थे। सुबह कोचिंग, शाम को ट्यूशन और फिर रात 11 बजे तक लाइब्रेरी में पढ़ाई उनकी दिनचर्या बन गई।
इस सफर में उनकी पत्नी कल्पना ने घर और बेटे की जिम्मेदारी संभाली, ताकि विशाल अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे सकें। माता-पिता ने आर्थिक मुश्किलों के बावजूद उनका साथ नहीं छोड़ा।
अब विशाल का एक और सपना है। डॉक्टर बनने के बाद वह सबसे पहले अपने ऑटो चालक पिता के लिए एक कार खरीदना चाहते हैं। ❤️
अगर यह कहानी आपको प्रेरित करती है, तो इसे उन छात्रों तक जरूर पहुंचाएं जो आज अपने हालात के कारण हार मानने की सोच रहे हैं।
#ChangeLensMedia, #SeeTodayChangeTomorrow, #InspiringStories, #RealStories, #SuccessStory
Disclaimer:
This content is shared solely for educational and informational purposes, based on publicly available visuals and eyewitness accounts, and is published under Article 19(1)(a) of the Constitution of India, subject to reasonable restrictions. Any video or photo material used falls under fair dealing as per Section 52(1)(b) of the Indian Copyright Act, 1957, for news, reporting, teaching, and research. We do not claim ownership and full credit is given to the original creators.
If there are any concerns, please DM for removal.
[VishalTiwari, NEETUG2026, NEETSuccess, Gorakhpur, MedicalStudent, FutureDoctor, AutoDriverSon, SelfStudy, FamilySupport, HardWork, StudentLife, NeverGiveUp, MedicalDream, InspiringIndia]







