बिहार की एंड्यूरेंस धाविका सबिता महतो ने अपनी अद्भुत इच्छाशक्ति और साहस से एक नया इतिहास रच दिया है। 🇮🇳🏃‍♀️

उन्होंने लेह से मिग ला पास तक की 265 किलोमीटर Ultra Run सिर्फ 6 दिनों में पूरी कर दुनिया के सबसे ऊंचे मोटरेबल पास तक यह चुनौती पूरी करने वाली पहली भारतीय महिला बनने का गौरव हासिल किया।

करीब 19,400 फीट की ऊंचाई, कम ऑक्सीजन, बर्फीली हवाएं, कठिन पहाड़ी रास्ते और बदलते मौसम के बीच यह उपलब्धि हासिल करना आसान नहीं था। लेकिन सबिता ने हर चुनौती का डटकर सामना किया।

उन्होंने अपनी इस सफलता को अपने परिवार, समर्थकों और लद्दाख में तैनात भारतीय सुरक्षा बलों को समर्पित किया।

सबिता महतो की यह उपलब्धि बताती है कि मजबूत इरादों के सामने कोई भी मंजिल असंभव नहीं होती। उनकी कहानी खासकर देश की बेटियों और युवाओं को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने की प्रेरणा देती है। ❤️

#ChangeLensMedia, #SeeTodayChangeTomorrow, #InspiringStories, #RealStories, #SuccessStory

Disclaimer:

This content is shared solely for educational and informational purposes, based on publicly available visuals and eyewitness accounts, and is published under Article 19(1)(a) of the Constitution of India, subject to reasonable restrictions. Any video or photo material used falls under fair dealing as per Section 52(1)(b) of the Indian Copyright Act, 1957, for news, reporting, teaching, and research. We do not claim ownership and full credit is given to the original creators.

If there are any concerns, please DM for removal.

[SabitaMahato, Bihar, UltraRun, Leh, MigLaPass, WomenInSports, EnduranceRunner, IndianAthlete, Ladakh, AdventureSports, WomenEmpowerment, PrideOfIndia, Inspiration]

Leave a Reply